सदस्यता अभियान में बूथ से जिले तक सक्रिय होने की है जरूरत-भूपेंद्र सिंह चौधरी

सदस्यता अभियान में बूथ से जिले तक सक्रिय होने की है जरूरत-भूपेंद्र सिंह चौधरी

 

जौनपुर सिकराराI

संवाददाता मगलेश कन्नौजिया

सिकरारा के चौरा संत दास गांव स्थित बाबा राघवदास माध्यमिक विद्यालय पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में समर्पित भाव से जुड़ने की अपील किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि 25 सितंबर तक हर बूथ से 200 सदस्य निश्चित रूप से जोड़ना है। घर घर जाकर देश को विकसित राष्ट्र।के रूप में पहुंचाने।के लिए भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी,भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।मौके पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू,प्रमुख संजय सिंह,भजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्यय,अमित श्रीवास्तव,बुद्धप्रिय दुबे,दा अंजना श्रीवास्वत, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र मिश्र,मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र,महामंत्री द्वय जितेंद्र उपाध्याय बब्बू व विनोद सिंह डॉ डीपी सिंह डॉ संदीप पांडेय आदि रहे।संचालन भाजपा के जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *