*चोरी की योजना बना रहे, तीन युवक गिरफ्तार” 

*चोरी की योजना बना रहे, तीन युवक गिरफ्तार”

तीखी आवाज़

रिपोर्टर-प्रेम शर्मा

शाहगंज कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया| इन युवकों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कटर एवं लोहे की राॕड बरामद किया है|

आपको बताते चलें कि पुलिस के मुताबिक नगर के आजमगढ़ रोड स्थित यादव ढाबा के पास से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया, इनकी पहचान मुरादाबाद के भोजपुर थाना अंतर्गत गनीमत नगर निवासी साबू, अक्का बीकनपुर निवासी वसीम एवं मोनिस के रूप में हुई है| इन तीनों के पास से तमंचा, कारतूस, लोहे की राॕड, कटर, छैनी बरामद करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया| गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी, विनय सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश मिश्रा, मनीष कुमार आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *