पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अलीपुर बाजार के पास दबोचा

*पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अलीपुर बाजार के पास दबोचा*

 

*अखंडनगर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय में पेश कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में*

 

सुलतानपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अखंडनगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अलीपुर बाजार से सरांवा मोड़ के पास दबिश देकर शुभम उर्फ राजन (19) पुत्र राजकुमार राजभर उर्फ गब्बर, निवासी ग्राम सरांवा, थाना अखंडनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना अखंडनगर में मुकदमा अपराध संख्या 138/2026, धारा 137(2), 64 भारतीय न्याय संहिता तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल हबीबुर्रहमान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!