*वीडियो खुटहन ने सचिव- सफाई कर्मी विवाद किया खत्म*
तीखी आवाज़
रिपोर्टर-प्रेम शर्मा
शाहगंज: प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष और खंड विकास अधिकारी गौरवेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से सचिव मीना रानी और सफाई कर्मी बालकृष्ण यादव के बीच हुए बहुचर्चित विवाद को दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई गई इसके बाद मामला समाप्त हुआ|
आपको बता दें कि यह विवाद 26 सितंबर को शाहगंज विकासखंड परिसर में एक मुद्दे पर तीखी बहस के बाद शुरू हुआ था| इस विवाद को सुलझाने के लिए कई महत्वपूर्ण लोगों ने पहल की 3 अक्टूबर को खुटहन ब्लाक पर एक बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें गौरवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर फूलचंद कनौजिया, मंत्री रामकृष्ण पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री देवेश कुमार यादव और सफाई कर्मी संघ के प्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभाई| बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ इसके पश्चात बाल कृष्ण यादव और मीना रानी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आपसी सद्भाव का प्रदर्शन किया और विवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया| गौरवेन्द्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी कर्मचारियों से मर्यादित आचरण और कर्मचारी आचरण संहिता का पालन करते हुए अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही|
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला मंत्री विजय भान यादव, सचिव विपिन यादव, नरेंद्र गौतम, सफाई कर्मी संघ के संजय सिंह, स्वतंत्र सिंह, दिनेश यादव, अरुण यादव एवं अन्य सभी उपस्थित रहे|