*भाई की हत्या करने वाले आठ अभियुक्त पहुंचे सलाखों के पीछे हत्या में पिता भी था शामिल*
*************************
माता चरण पांडे
*संवाददाता तीखी आवाज 24.in मछली शहर*
बरसठी थाना क्षेत्र के खरगापुर खोईरी गांव में एक व्यक्ति की हत्या मे जहां कलयुगी पिता और भाइयों ने यमराज का रूप धारण कर लिया और भाई के ममत्व को भूलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी । मृतका की पत्नी की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने 14 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। मामले में पुलिस ने 14 नामजद अभियुक्तो में से भाई पिता समेत 8 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है ।मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त गांव निवासी कैलाश नाथ शुक्ला अपने बेटे विनोद शुक्ला (47) को धार्मिक समारोह मे सम्मिलित होने के बहाने घर बुलाया था। वहां उसने और उसके पांच बेटों ने जमीन के विवाद को लेकर विनोद पर हमला करके घर के अंदर बंद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। विनोद की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी है एस. एच. ओ. कश्यप सिंह ने बताया कि विनोद की मौत की खबर के बाद कैलाश और उसके पांच बेटे फरार हो गए। एसएचओ ने कहा कि पिता और पांच आरोपी भाइयों सहित 14 नामजद लोगों में से 8 को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा
