जाना था बक्सर पहुंच गई बक्सा
====================
माता चरण पांडे
संवाददाता- तीखी आवाज मछली शहर
बरईपार,
बीएचयू इलाज के लिए आयी महिला कल शनिवार को शाम दवा लेकर बीएचयू हॉस्पिटल से जब बाहर आई तो बस वालों को उसने बताया कि हमें बक्सर जाना है लेकिन प्राइवेट बस संचालकों ने बक्सर को न समझ कर बक्सा समझ गए । और उसको लाकर जौनपुर जिले के बक्सा बाजार में छोड़ दिए। जब महिला रात में बस से नीचे उतरी दो उसने अपने गांव का नाम बताया तो लोग बताएं यह बिहार नहीं जौनपुर है । जानकारी के अनुसार महिला का नाम मीना है जिसकी उम्र लगभग 50 साल है वह बिहार राज्य के बक्सर जिले के इटारी थाना क्षेत्र के मितिहारा गांव की निवासी है । रात में ही किसी ने उसे तेजी बाजार छोड़ दिया। तेजी बाजार से होते हुए आज सुबह 10:00 बजे बरईपार बाजार में पहुंच गई । बरईपार बाजार में लोगों ने डायल 112 को फोन करके मौके पर बुलाया । डायल 112 आने के बाद महिला ने अपने घर का नंबर दिया ।उसके बाद परिवारजनों से बात होने के बाद पुलिस उसको सकुशल घर पहुंचाने के लिए बदलापुर से बस पर बिठाया । बस वालों की गलती की वजह से एक महिला रात भर भटकती रही यह तो संजोग ही था कि कोई अनहोनी नहीं हुई बाजार वालों ने चंदा लगाकर उसको किराए का इंतजाम किया । और बक्सर के लिए रवाना किया ।
