*ग्राम पंचायत महमूदपुर के रामदेव सिंह पीजी कॉलेज में विभिन्न पद्धतियों से इलाज हेतु आयुष स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन*

*ग्राम पंचायत महमूदपुर के रामदेव सिंह पीजी कॉलेज में विभिन्न पद्धतियों से इलाज हेतु आयुष स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन*

*************************

 

शिवपूजन मिश्रा

*संवाददाता- तीखी आवाज, 24.in बदलापुर*

बदलापुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाली जनपद जौनपुर की सबसे दूरस्थ सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत महमूदपुर के रामदेव सिंह पीजी कॉलेज परिसर में जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में तथा ग्राम प्रधान संजय सिंह की देखरेख में आयुष स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर( पब्लिक आउटरीच) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में कई तरह की चिकित्सा पद्धति के कुशल डॉक्टरों द्वारा आए हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां प्रदान की जा रही हैं । शिविर में संचारी रोग, वायरल बुखार, डायरिया से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं, शुगर, हीमोग्लोबिन, टाइफाइड, मलेरिया की जांच भी की जा रही है । सभी पद्धतियों के अलग-अलग काउंटर बने हैं। जांच के बाद जिस रोग की दवा जिस पद्धति में सटीक बैठ रही है उस काउंटर पर मरीजों को भेजा जा रहा है। लगाए गए कैंपों में मुख्य रूप से आयुर्वेद ,यूनानी, होम्योपैथिक, तथा योग को बढ़ावा दिया गया है । 60 वर्ष से ऊपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। योग प्रशिक्षक अरविंद के द्वारा योग क्रियाएं -भ्रामरी, अनुलोम ,विलोम, पवन मुक्तासन, मांडूकासन ,जलनेती इत्यादि का प्रदर्शन कर लोगों को बताया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर सुजीत कुमार, डॉक्टर सहाबुद्दीन, डॉक्टर रंजना यादव, डॉक्टर रोशनी ,डॉक्टर सुदर्शन, डॉक्टर प्रदीप सिंह, डॉक्टर आनंद राव ने अपनी अपनी पद्धतियों के अनुसार मरीजो का सफल इलाज कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं। डॉक्टर कमल एवं डॉक्टर मनीषा अवस्थी ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। तथा कार्यक्रम का उद्घाटन व संचालन ग्राम प्रधान संजय सिंह ने किया । मरीज व आए हुए क्षेत्रीय जनों द्वारा ग्राम प्रधान संजय सिंह की प्रशंसा की जा रही है जो इन्होंने एक सुनसान स्थान पर आज कुशल डॉक्टरों के पैनल को बुलाकर बेसहारा, वृद्ध, दिव्यांग जन का इलाज, जांच व उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान करवाई जा रही है। समाचार संकलन तक कुल 400 मरीजों की ओपीडी की जा चुकी थी ।मरीजो के आने का सिलसिला जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!