नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत ए आर पी ने दिलाई बच्चों को शपथ।
विभाग के निर्देशानुसार 12 अगस्त को सभी शिक्षकों और बच्चो को प्रातः 9 बजे नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत ए आर पी राजभारत मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय दयालापुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ में बच्चों और शिक्षकों को शपथ दिलाकर जागरूक किया।ए आर पी ने अपने संबोधन में सभी लोगों से अपील किया कि यह कार्यक्रम जन -जन तक फैलाकर लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया जाय।
आज ज्यादातर लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं।घर में आर्थिक रूप से लोग बीमारियों के कारण बहुत परेशान है।हर वर्ष लाखों लोग नशा के कारण ही बर्बाद हो रहे हैं।इससे लाखों परिवार का जीवन यापन सुचारू रूप से नही हो पा रहा है।बच्चों से कहा गया कि आप लोग अपने घरों और परोसियों को नशा न करने के लिए प्रेरित करें और इससे होने वाले नुकसान से अवगत कराएं।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमाशंकर सरोज,ज्योत्सना श्रीवास्तव,विवेक यादव,रश्मि बरनवाल,मनोज कुमार मिश्र,चेतना रानी,अनवर अब्बास खान,इम्तियाज,राकेश सिंह,रमाकांत चौरसिया,कंचन लता मिश्र,आलोक,संयम आदि उपस्थित रहे।
