*दरवाजे के नीचे लगी ईंट हटाकर सर्राफा की दुकान में चोरी*

*दरवाजे के नीचे लगी ईंट हटाकर सर्राफा की दुकान में चोरी*

*************************************

प्रेम शर्मा

संवाददाता-तीखी आवाज़ 24.com शाहगंज

शाहगंज खेतासराय में सर्राफा की एक दुकान से चोरों ने नगदी समेत हजारों की गहने चुरा ले गए |पीछे के दरवाजे के नीचे लगी ईंट को हटाकर चोर दुकान में घुसे थे |दुकान के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में उनका आना-जाना कैद हो गया | सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी |

आपको बता दें कि गोला बाजार मोहल्ले के पुरानी बाजार निवासी दुर्गा प्रसाद सेठ की मेंन रोड पर “युवराज ज्वेलर्स” के नाम से दुकान है |भुक्त-भोगी दुकानदार के मुताबिक शुक्रवार को सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर तिजोरी का ताला टूटा हुआ मिला| तिजोरी में रखा दश हजार रुपया नगद, मरम्मत के लिए ग्राहक का रखा दो जोड़ी चांदी का पायल, आठ जोड़ी चांदी का नया पायल लगभग एक दर्जन सोने की कील एवं चांदी के अन्य जेवरात गायब मिले |दुकान के पीछे लगे दरवाजे के नीचे से ईंट हटाकर चोर घुसे थे |प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है| तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *