*पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामिया गो तस्कर*
*************************
अरुण कुमार जायसवाल
*जिला संवाददाता- तीखी आवाज, 24.com जौनपुर*
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष संघन चेकिंग अभियान के तहत जलालपुर थाना द्वारा थाना गद्दी के निकट मिले इनपुट के आधार पर चेकिंग की जा रही थी कि एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए ।
पुलिस के रुकने का इशारा करते ही अपने को पुलिस से घिरा जान मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया । पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। घायल गो तस्कर बदमाश की पहचान 25000 के इनामियां विनोद कुमार शर्मा के रूप में की गई । जिसके पास से एक मोटरसाइकिल ,एक तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा 1120 रुपए नगद बरामद हुआ है। फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमें कार्य कर रही हैं । घायल गो तस्कर बदमाश को जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।
