*प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 20 लाख के मोबाइल फोन किया बरामद*

*प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 20 लाख के मोबाइल फोन किया बरामद*

*पुलिस ने चार राज्यों से खोजे 103 मोबाइल, फोन पाने के बाद मालिकों के चेहरे खिल उठे*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और गुमशुदा 103 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘CEIR पोर्टल पर मोबाइल बरामदगी अभियान’ के तहत यह कार्रवाई की गई।जिले की विभिन्न थानों की पुलिस ने गुमशुदा मोबाइलों की ट्रैकिंग कर झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली से इन्हें बरामद किया। पुलिस लाइन सई कॉम्पलेक्स में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिससे नागरिकों की खोई हुई संपत्ति समय पर वापस मिल सकेगी। सभी मोबाइल फोन मालिकों ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और प्रतापगढ़ पुलिस को धन्यवाद कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *