*गरीबों का आशियाना जलकर हुआ राख, गृहस्ती तबाह, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर*
====================
माता चरण पांडे
*संवाददाता तीखी आवाज 24.com मछली शहर*
सुजानगंज
सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेर्रा गांव की निषाद बस्ती में अचानक आग लगने की घटना में आज 3 बजे के लगभग लालबहादुर निषाद के छप्पर में अचानक धुएं के गुबार के साथ आग लपटे दिखाई दी, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। छप्पर के अंदर सो रहे बच्चे और महिलाएं आग की लपटों को देखकर उठकर हल्ला मचाते हुए घबराकर इधर-उधर भागने लगी। शोर गुल सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए ,जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने कई छप्परों को अपने आगोश में ले लिया, मनोज निषाद , लालचंद निषाद नेवासा के तीन ,3मड़हे सहित सारे रिहायसी सामान जलने लगे, उपस्थित लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने व बचाव के प्रयास में लगे रहे ।ग्रामीण जब तक कुछ कर पाते तब तक गरीबों का आशियाना जलकर राख हो चुका था ।आग की लपटे इतनी तेज थी कि नजदीक जाना संभव नहीं था। उपस्थित लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर काफी देर तक आग बुझाने में लगी रही।
