*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में प्रचंड गर्मी व हीट वेव से छह लोगों की अचानक हुई मौत से क्षेत्र में दहशत*

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में प्रचंड गर्मी व हीट वेव से छह लोगों की अचानक हुई मौत से क्षेत्र में दहशत*
====================
*माता चरण पांडे*
संवाददाता – तीखी आवाज 24.com मछली शहर

*सुजानगंज*

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में प्रचंड गर्मी व हीट वेव के कारण 6 लोगों की कुछ ही घंटे के अंतराल पर मौत हो गई तथा आधा दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। अस्पताल में आए सभी मरीजों के लक्षण लगभग समान हैं ।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र पाल ने बताया कि रात और दिन में मिलाकर कुल 6 लोगों की जान चली गई ,जिसमें नन्हे लाल गौड़ निवासी कुंदहा75 वर्ष, तथा चंपा देवी 60 वर्ष निवासी सरायबीका, सुभाष गुप्ता 55 वर्ष निवासी हिम्मतपुर, रमाकांत निवासी सराय भिखारी उम्र लगभग 70 वर्ष, मस्तराम गौतम निवासी देवरिया 65 वर्ष, राय साहब निवासी प्यारेपुर उम्र लगभग 66 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई , तथा आधा दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है जिसमें लकी देवी 90 वर्ष, सोना देवी 80 वर्ष ,राधे मोहन दुबे 73 वर्ष, कलावती देवी 95 वर्ष, रामसेवक सिंह 90 वर्ष, अंजलि 23 वर्ष है ।चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र पाल के अनुसार प्रथम प्रथम दृश्टया सभी मौते हीट वेव व प्रचंड गर्मी के कारण हुई हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को घबराने की बात नहीं है, सावधानी रखें, धूप में बाहर निकलने से बचे, आम का पना नारियल पानी, मौसमी फलों के जूस ,दही ,लस्सी ,तरबूज, खीरा, ककड़ी ,का ज्यादा प्रयोग करें। खाली पेट बाहर न जाए, पानी की कमी शरीर को न होने दे, समय-समय पर पानी पीते रहे, ओ.आर.एस .घोल एक जीवन रक्षक घोल है इसका प्रयोग करें, नमक चीनी पानी नींबू की समुचित मात्रा को एक से साथ मिलाकर लेते रहे, पूरा शरीर ढक कर रखें ,10 से 3:00 बजे तक विशेष सावधानी बरतें, विशेष आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकले, किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर डॉक्टरो की सलाह ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!