*प्रतापगढ़ /पट्टी / हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बिजली विभाग संविदाकर्मी एसएसओ की हुई मौत*
*एक महीने के भीतर तीसरा बड़ा हादसा बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारी बने मौन!*
पट्टी कोतवाली के सदहा उपकेंद्र पर राकेश श्रीवास्तव निवासी गांव रानीपुर नारंगपुर बाजार एसएसओ पद पर कार्य करता है।आज लगभग सुबह 8 बजे सदहा उपकेंद्र अंतर्गत एचटी लाइन बनाने के लिए खम्बे पर चढ़ा था तभी अचानक लाइन चालू हो जाने से बिजली की चपेट में आ गया जिससे शरीर काफी ज्यादा झुलस गया है। विभागीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल वहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रयागराज स्वरूपरानी किया रेफर फिर स्वरूपरानी से लखनऊ जा रहे थे रास्ते में ही मौत हो गई!
आसपुर देवसरा उपकेंद्र अंतर्गत एक माह के भीतर तीसरा बड़ा हादसा है पूर्व 20 दिन के भीतर ढकवा उपकेंद्र पर दो लाइन मैन की एचटी लाइन के चपेट में आने से मृत्यु हो चुकी है और आज सदहा उपकेंद्र पर राकेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई परिवार वालों का बिजली विभाग के ऊपर भारी आक्रोश है
