जिला निर्वाचनअधिकारी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण:-
***********************************
तीखी आवाज़
संवाददाता -प्रेम शर्मा
शाहगंज- जौनपुर
जौनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार मांदड ने वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में बने मतगणना स्थल, पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दिशा निर्देश दिया |उन्होंने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल में प्रतिनियुक्ति सभी अधिकारियों व कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्रमवार जानकारी प्राप्त की तथा उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए |इस दौरान उन्होंने सभी विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कियाऔर वहां पर लगे सीसीटीवी एवं कमिशनिंग रूम को देखा |
