मेनका संजय गांधी ने दिया ऐसा संदेश कि पिछड़ावर्ग सम्मेलन मे लग गया चार चांद

मेनका संजय गांधी ने दिया ऐसा संदेश कि पिछड़ावर्ग सम्मेलन मे लग गया चार चांद

 

भाजपा चार सौ पार करेगी,ये सुनामी कोई नही रोक सकता- चन्द्रशेखर सिंह

 

 

 

सुलतानपुर , हमारे देश मे विपक्ष की हालत के लिए कांग्रेस दोषी, लोकसभा चुनाव में NDA 400 सीट जीतेगा। देश के साथ-साथ कांग्रेस ने भी परिवारवाद का खामियाजा भुगतने का काम किया है।

अगर किसी परिवार ने अपने बलबूते पर तरक्की की है, तो हम उसका विरोध नहीं करते। हम उस परिवारवाद का विरोध करते हैं, जो परिवार पार्टी चलाता है। पार्टी के सारे फैसले परिवार लेता है। अमित शाह के परिवार की पार्टी नहीं है। राजनाथ सिंह के परिवार की भी कोई पार्टी नहीं है। देश के लोकतंत्र के लिए परिवारवाद की राजनीति चिंता का विषय है।

 

किसी परिवार के दो लोग तरक्की करें तो स्वागत है, 10 लोग तरक्की करें तो स्वागत है; लेकिन परिवार ही पार्टी चलाए, उसका बेटा ही अध्यक्ष बने, इसका विरोध होना चाहिए। कांग्रेस एक परिवार में उलझ गई। देश के करोड़ों परिवारों की आकांक्षाएं और उपलब्धियां वे देख नहीं सकती।

उक्त बाते दूबेपुर ब्लाक प्रमुख अखिलेश प्रताप सिंह डिंपल ने कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के उतुरी स्थित एक मैरिज लान मे आयोजित पिछड़ावर्ग सम्मेलन सम्बोधित करने के दौरान कही। वही स्थानीय सांसद मेनका संजय गाधी ने कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए कहा कि ये विपक्ष कई दशक तक सत्ता में बैठा था, वैसे ही इस विपक्ष ने कई दशक तक विपक्ष में बैठने का संकल्प लिया है। जनता के आशीर्वाद से ये अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे। मेनका ने NDA के 400 सीट जीतने का दावा किया है।

दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, रोजगार, महंगाई, राम मंदिर, पर्यटन, महिला, किसान, युवा, विपक्षी गठबंधन और 10 साल के UPA बनाम NDA सरकार के काम-काज पर बात की।

उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर कहा- देश का माहौल बता रहा है कि अबकी बार 400 पार। अकेले भाजपा 370 सीटें जीतेगी। ये बात देश ही नहीं कांग्रेस के खड़गे जी भी बोल रहे हैं।

वही भाजपाई चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति ने चार मजबूत स्तंभों का उल्लेख किया है। नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और किसान, मछुआरे और पशुपालक। इनके सशक्तिकरण से देश विकसित भारत बनेगा। बीच में अधीर रंजन चौधरी ने कहा- माइनॉरिटी कहां है? मोदी बोले- आपके यहां नारी, युवा, गरीब, किसान और मछुआरे शायद माइनॉरिटी नहीं होती क्या? कब तक देश को टुकड़ों में देखोगे। आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी दोषी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का अवसर मिला। 10 साल में कई मौके मिले होंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं। न खुद ऐसा किया, न दूसरे उत्साही युवा सांसदों को ऐसा करने दिया। यंग जनरेशन को इसलिए मौका नहीं दिया कि किसी और का चेहरा न दब जाए।

देश को एक अच्छे और स्वस्थ विपक्ष की बहुत जरूरत है। देश ने जितना परिवारवाद का खामियाजा उठाया है, उतना ही खामियाजा कांग्रेस ने भी उठाया है। हालत देखिए खड़गे जी इस सदन से उस सदन में शिफ्ट हो गए। गुलाम नबी जी पार्टी से ही शिफ्ट कर गए। ये सब एक ही प्रोडक्ट को लॉन्च करने के चक्कर में दुकान को ताला लगने की नौबत आ गई।

 

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!