*प्रतापगढ़ के पूर्वी अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह का सीतापुर हुआ तबादला*

*प्रतापगढ़ के पूर्वी अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह का सीतापुर हुआ तबादला*

 

*आजमगढ़ के एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल को बनाया गया प्रतापगढ़ का पूर्वी अपर पुलिस अधीक्षक*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह का तबादला सीतापुर कर दिया गया है। उनकी जगह आजमगढ़ के एसपी सिटी शैलेंद्र लाल को नया एएसपी पूर्वी बनाया गया है।दुर्गेश सिंह ने 14 दिसंबर 2023 को प्रतापगढ़ में कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर कई कदम उठाए गए। महिला अपराधों की रोकथाम और संवेदनशील मामलों की निगरानी पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया।नए एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल की पहचान तेजतर्रार प्रशासक के रूप में है। आजमगढ़ में एसपी सिटी के रूप में उन्होंने संगठित अपराधों पर कार्रवाई की। प्रतापगढ़ में उनकी नियुक्ति से कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद है। शैलेंद्र लाल का फोकस जनता से सीधे संवाद और थानों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने पर रहेगा। इस तबादले के बाद जिले के पुलिस विभाग में हलचल है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक इस बदलाव को लेकर आशान्वित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *