*बीएसए गोरखनाथ पटेल सख्त, 270 परिषदीय विद्यालयों का नहीं बढ़ेगा वेतन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण, बदलापुर महाराजगंज ब्लॉक भी शामिल*
====================
*शिवपूजन मिश्रा*
*संवाददाता- तीखी आवाज 24.com बदलापुर*
बीएसए जौनपुर गोरखनाथ पटेल 270 परिषदीय विद्यालयों के प्रति नाराजगी दिखाते हुए उनके वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगाते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है तथा विद्यालयों में50 फ़ीसदी से कम उपस्थिति के कारण बी.ई.ओ.को जिम्मेदार बताया है ।आपको बताते चलें कि जनपद जौनपुर में कुल 2807 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 1930 प्राथमिक, 411 उच्च प्राथमिक तथा 466 कंपोजिट विद्यालय हैं। विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर लगातार जोर दिया जा रहा है. जिसमें काफी विद्यालयों में यह संख्या बड़ी है. परंतु 270 विद्यालय ऐसे हैं जिसमें नए सत्र में भी नया नामांकन नहीं हुआ है। ऐसे विद्यालयों की लापरवाही को देखते हुए विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जिन ब्लॉकों में 45 फ़ीसदी से कम उपस्थिति मिली है उन ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी की गई है। जिसमें मुख्य रूप से सिरकोनी, सिकरारा, रामनगर, मडियाहू मुंगरा बादशाहपुर, मछली शहर, महाराजगंज ,करंजा कला, खुटहन, धर्मांपुर, बदलापुर ब्लॉक शामिल है।
