*मोहम्मद अमान ने संभाली बदलापुर एसडीएम की कमान*
*******************
*संवाद :ओमप्रकाश मिश्रा*
जौनपुर / बदलापुर तहसील में रविवार को 2021 बैच के पीसीएस अधिकारी मोहम्मद अमान ने नए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान एसडीएम विवेक सिंह की जगह जिम्मेदारी संभाली है। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
लखनऊ के मूल निवासी मोहम्मद अमान प्रशासनिक सेवा में आने के बाद विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले वह अंबेडकरनगर और अलीगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात रहे। जौनपुर जिले में एसडीएम के रूप में बदलापुर उनकी पहली तैनाती है।
*राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर रहेगा जोर*
नए एसडीएम के पदभार संभालने के बाद तहसील क्षेत्र के लोगों को राजस्व और प्रशासन से जुड़े मामलों के जल्द समाधान की उम्मीद है। उनके सामने भूमि विवाद, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों के निस्तारण के साथ जनसुनवाई और फरियादियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।
*निवर्तमान एसडीएम का हुआ तबादला*
बदलापुर के निवर्तमान एसडीएम विवेक सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी नई तैनाती के संबंध में प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। अब मोहम्मद अमान के सामने तहसील में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और लंबित मामलों के निस्तारण को गति देने की चुनौती होगी।
