*हाईवे-731 चांदा कट से अपहृता किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार*
दधीच विश्वकर्मा
चांदा (सुलतानपुर)। थाना चांदा पुलिस ने बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को पीड़िता के चाचा की तहरीर पर थाना चांदा में मुकदमा अपराध संख्या 216/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस टीम 15 अगस्त को सुरागरसी-पतारसी कर लौट रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपी हाईवे-731 के चांदा कट के पास एक युवती के साथ छिपकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक-युवती को पकड़ लिया। पीड़िता की पहचान उसके चाचा ने की।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. अरसद पुत्र मो. समसाद (21) निवासी ग्राम झझरी, थाना ग्वालपाड़ा, जिला मधेपुरा, बिहार बताया। पुलिस ने आरोपी को शाम करीब 6:40 बजे हिरासत में लिया। वहीं पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक मेराज हुसैन, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल सर्वजीत मौर्या और महिला कांस्टेबल संध्या यादव शामिल रहीं।
