*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा में तहरीर देने के बाद भी पीड़ित को मिल रही जान से मारने की धमकी*

*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा में तहरीर देने के बाद भी पीड़ित को मिल रही जान से मारने की धमकी*

*बाइक सवार दबंगो ने दुकानदार और उसके चाचा को पीटा पीड़ित ने थाने पर लगाई न्याय की गुहार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सराय भिखारी के रहने वाले उद्यम सिंह बौद्ध पुत्र संत लाल बौद्ध ने आसपुर देवसरा थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है । हमारी गांव के रोड पर ही किराने की दुकान है।

19 मई 2026 की रात्रि 10:00 के आस पास गांव के कुछ दबंग दो मोटरसाइकिल से सवार होकर 6 लोग दुकान पर आए। मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडे से मारने लगे। और दुकान का सामान ले जाने लगे चीख पुकार सुनकर हमारे चाचा वीरेंद्र प्रताप भी पहुंचे और छुड़ाने लगे दबंगों द्वारा उनके ऊपर भी लाठी से सिर पर वार किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। और वहीं गिर गया। उनको जख्मी देख दबंग वहां से भाग गए । जिनकी तहरीर पीड़ित द्वारा थाना आसपुर देवसरा में दी गई है। पुलिस द्वारा मेडिकल भी करवा दिया गया है। तहरीर की सूचना जैसे ही दबंगों को मिली उसके बाद पीड़ित को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देते हुए डराने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जहां पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपराधियों पर ताबक तोड़ कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में दबंगों द्वारा पीड़ित को फोन पर इस तरह धमकाना पुलिस को चैलेंज करने के बराबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डायल 112 की सूचना पर पुलिस ने सभी दबंगों के घर उसी रात में ही दबिश दी थी। और कार्यवाही में जुट गई थी। इस संबंध में आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *