*भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रतापगढ़ में जश्न का माहौल*

*भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रतापगढ़ में जश्न का माहौल*

 

*नगर पंचायत ढकवा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई*

अनिल मिश्र

 

प्रतापगढ़ में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद जिला भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इन चुनाव परिणामों ने देश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में पार्टी का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा, जबकि असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनने की स्थिति बनी है। पुडुचेरी में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) स्पष्ट बहुमत की ओर अग्रसर है। और तीनों राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे पूर्व विधायक धीरज ओझा ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और मजबूत संगठन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन की राजनीति पर अपना विश्वास जताया है। इसी क्रम में नगर पंचायत ढकवा के चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पंकज सिंह, सुभाष चंद्र हलवाई, मम्मू पांडेय, संतोष सोनी, अच्छेलाल दुबे, राजबहादुर मिश्र, डॉ कुंवर बहादुर सिंह, राम आसरे उपाध्याय, महेंद्र मिश्र, प्रमोद पाण्डेय आदि लोगों मैं जीत की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *