नाबालिक के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म:-
रिपोर्टर जौनपुर
नागेंद्र कुमार तिवारी
तीखी आवाज ,जौनपुर

जौनपुर -जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है |आरोपी पीड़िता का अपहरण कर पूरी रात लेकर गायब था| साथ ही पीड़िता के साथ सारी रात दुष्कर्म किया| मीरगंज, स्थित एक गांव 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी ,घर के पास नल से पानी भरने गई थी| वहीं खड़ा अधेड़ उम्र के पड़ोसी ने नाबालिक का अपहरण कर लिया| और उसे सुनसान जगह ले जाकर सारी रात दुष्कर्म किया| किशोरी के परिजनों ने सारी रात घर-घर जाकर उसे खोज रहे थे| पर नाबालिक किशोरी नहीं मिली, सुबह जब किशोरी अपने घर आई अपने परिवार वालों से आप बीती बताइ, तब परिवार वालों ने 112 नंबर पर सूचना दी| दुष्कर्म का मामला सामने आते ही ,पुलिस जांच में जुट गई है |यह मामला जंघई, से सटे गांव की है| किशोरी के पड़ोसी अधेड़ फिरोज, नाम के व्यक्ति को पुलिस तलाश रही है| फिरोज फरार बताया जा रहा है| पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है|