न्यू प्रोडक्शन कार्यक्रम वर्ष 2023 – 2024 का आयोजन कोइरीपुर में किया गया ।।
कोइरीपुर : चांदा..
आपको बताते चलें पंडित राम आसरे मिश्र शिक्षण संस्थान पारंपरिक लोक नाट्य कला केन्द्र नगर पंचायत कोइरीपुर द्वारा दिनांक 28/03/2024 को सेठ राम दुलार मैरिज लॉन में दोपहर 02 बजे से सांय 05 बजे तक आयोजित किया गया।
संस्था के गुरु एवं कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नाट्य, आखिर कब तक? का मंच प्रदर्शन का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि श्री मान राजेश चन्द्र मिश्र (शिवालय इंडेन गैस एजेंसी) कोइरीपुर के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

उक्त प्रोडक्शन में पगले मियां एवं भारत नामक सैनिक का अहम रोल रहा। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा संचालित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक रमाकांत मिश्र विवेक सिंह राजेश पाण्डेय रमापति राकेश कुमार मिश्र अमित जायसवाल शुभम कौशल आदि गड़ मान्य लोग उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
