राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है: कृपाशंकर सिंह

राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है: कृपाशंकर सिंह

 

पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी: पुष्पराज सिंह

जौनपुर: जौनपुर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए भाजपा के मोर्चों के जिलाध्यक्ष एव मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एव मंडल अध्यक्ष के साथ लोकसभा प्रत्याशी की एक परिचयात्मक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 10 वर्ष सफलतापूर्वक भारत की संकल्पना को साकार किया है। मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया है। हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है। भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें खुशी होती है। हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया है।कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के सफल 10 साल के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। ये उक्त बातें संयुक्त मोर्चा को संबोधित करते हुये लोकसभा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने की।

संयुक्त मोर्चा की भूमिका पर भी चर्चा करते हुये कृपा शंकर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव मे आम जनता से संवाद स्थापित करिये और पूरी टीम के साथ हम अपने रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाये। केंद्र में एक बार फिर दोबारा से माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने, इसके लिए प्रदेश की जनता से आग्रह करें। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से भाजपा की स्थिति और संकल्प है उस हिसाब से उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेंगे।

 

विधानसभा प्रभारी नागेश्वर पाण्डेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज गरीब पिछड़े व अंन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। प्रधान मंत्री जी ने दूर-दराज के लोगों को जहां पीने के पानी के दिये वही महिलाओं को खाना बनाने में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है।

 

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियो से लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील की।

 

कार्यक्रम का संचालन सुनील तिवारी ने की। उक्त अवसर पर ओमप्रकाश सिंह नरेंद्र उपाध्याय रागिनी सिंह अनिल गुप्ता दिव्याशु सिंह मेराज हैदर अजय सरोज सुरेश धुरिया अम्बरीश धर द्विवेदी इंदरसेन सिंह प्रदीप यादव विकास ओझा मिलन श्रीवास्तव विमला श्रीवास्तव घनश्याम यादव सतवंत सिंह निखिल सोनकर अवधेश सोनकर साहित तमाम मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!