परिजनों को मिली दश लाख की आर्थिक मदद:
——————————————————
तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज -जौनपुर
बुधवार 24 जनवरी 2024

जौनपुर खेतासराय में दोहरे हत्याकांड में मारे गए बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दश लाख की आर्थिक मदद राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी | 28 नवंबर को खेतासराय में फूलचंद्र प्रजापति के दोनों बच्चों की हत्या कर दी गई थी |राज्य मंत्री गिरीश चंद्र ने फूलचंद्र प्रजापति के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किये थे| राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दश लाख की सहायता स्वीकृति प्रमाण पत्र पीड़ित फूलचंद्र प्रजापति को दिये|