*अयोध्या के साथ ही लखनऊ हुआ राम मय:*
सुशील कुमार शुक्ला
जिला संवाददाता

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम न सिर्फ अयोध्या में बल्कि पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही इसको लेकर राजधानी लखनऊ में स्थित भाजपा मुख्यालय पर भी की तैयारी की गई है फूलों से और रंग-बिरंगे कपड़ों से पूरा मुख्यालय सजाया गया है। वहीं भाजपा के संस्कृति प्रकोष्ठ के द्वारा श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त पर भाजपा मुख्यालय पर सुंदरकांड का पाठ भी किया जा रहा है जहां भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हैं।