*11000 वोल्ट से झुलसकर घायल संविदा कर्मी लाइनमैन की वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत*
===================
*शिवपूजन मिश्रा*
*संवाददाता – तीखी आवाज बदलापुर*
महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज पावर हाउस के राजाबाजार फीडर पर तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन राजू शर्मा उम्र लगभग 38 वर्ष 11000 वोल्ट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया था। जिसे परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में वाराणसी ट्रामा सेंटर इलाज हेतु भर्ती कराया था. जहां आज मौत और जिंदगी की लड़ाई में उक्त युवक ने अपना दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों सगे संबंधियों में कोहराम मच गया। वहीं नाराज परिजन ग्रामीणों ने पावर हाउस के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी, एसडीएम अर्चना ओझा, विधायक रमेश मिश्रा, ने उपस्थित भीड़ व परिजनों को समझा बूझाकर पीड़ित को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए जाम को खत्म करवाया ।ताज्जुब इस बात का रहा कि विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी संविदा कर्मी लाइनमैन की हाल-चाल लेने तक नहीं पहुंचा। मृतक लाइनमैन राजू शर्मा अपने पीछे दो पुत्रों अमन 14 वर्ष, अजय 12 वर्ष, तथा बेसहारा पत्नी को छोड़ गया है।
