*नगर में निकली प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में समर्थको संग शामिल हुए विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, लगाए जय श्रीराम के नारे।*

दिव्या तिवारी
संवाददाता तीखी आवाज सुल्तानपुर
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी आवास पर क्षेत्रवासियों से रूबरू हुए और लोगों की समस्या का निदान किया। इसके साथ ही क्षेत्र से संभ्रांत लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की चर्चा की। यहां के बाद वे नगर के तिकोनिया पार्क से शुरू हुई विशाल श्रीराम शोभायात्रा में समर्थकों के साथ शामिल हुए और जय श्रीराम के नारे लगाए। विनोद सिंह ने कहा 22 जनवरी को करीब 500 वर्षों बाद अराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा और
प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ऐसे हम लोगो हर तरीके से उत्साहित हैं और आज से ही इसे पर्व के रूप में मना रहे हैं। आगामी 22 जनवरी को उन्होंने घर घर दीप जलाने का अनुरोध भी किया।