कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस:-
——————————————————–
तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज -जौनपुर
शुक्रवार 29 दिसंबर 2023
शाहगंज :संवाददाता कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को खुटहन चौराहे पर स्थापित नेता “सुभाष चंद्र बोस” की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया इसके बाद पिलकिछा स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया| जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस भारत की आत्मा है स्वाधीनता आंदोलन एवं आजादी के बाद आधुनिक भारत का निर्माण और विकास करके पार्टी व उसकी सरकार ने देश के हर वर्ग को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया |उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी पार्टी है |इस मौके पर रत्नेश यादव, परवेज अहमद, विश्राम राम , विपिन शर्मा ,राहुल श्रीवास्तव, महेंद्र गौतम एवं मुन्ना सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे|
viagra medicine online purchase