अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई युवक की दर्दनाक मौत:-

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई युवक की दर्दनाक मौत:-
———————————————————-
तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज- जौनपुर
बुधवार 13 दिसंबर 2023
जौनपुर- शाहगंज थाना क्षेत्र के बाबू पुरवा गांव के समीप मंगलवार की रात्रि में बाइक सवार युवर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया |सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया इलाज के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया|
आपको बता दें कि सरपतहां थाना क्षेत्र के काजी पुर गांव निवासी पारस बिन्द शाहगंज से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था वह जैसे ही सुल्तानपुर रोड के मलहज मोड के समीप बाबू पुरवा गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया | स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया | मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया |प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत की सूचना मिल रही है तथ्यों के आधार पर जांच कर कार्यवाही की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!