दाहिने गाल पर सिगरेट से दागने के मिले एक दर्जन निशान

दाहिने गाल पर सिगरेट से दागने के मिले एक दर्जन निशान!

 

लोहरामऊ क्रासिंग के निकट महिला की लाश ने पैदा की सनसनी

 

चरवाहों की सूचना पर पहुँची पुलिस

———————–

सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ के निकट डंप किए गए कूड़े के ढेर के पास अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है ।डेड बॉडी देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ क्रूरता की गई है। लाल जोड़ा पहने महिला के शव के चेहरे को सिगरेट जैसे चीज से दागने के निशान मौजूद हैं! यह नियोजित हत्या लग रही है,मृत महिला के कान से रक्तश्राव भी हुआ है। बताते चले की बीते कई दिनों से विभिन्न थाना क्षेत्र के अज्ञात लाश मिलने का सिलसिला लगातार जारी है ।जनपद सुल्तानपुर के तकरीबन आधा दर्जन थाना क्षेत्र की पुलिस शव के पहचान में ही माथापच्ची में लगी है। वहीं पोस्टमॉर्टम में हत्या के कारणों का भी स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण पुलिसिया जांच को विशेष बल नहीं मिल पा रहा है ।ऊपर से बिसरा रिपोर्ट आने में महीनों इंतजार करना पड़ रहा । जिस कारण स्थानीय पुलिस को हत्याकांड की उलझी डोर का कोना नहीं मिल पाता! फिलहाल रेलवे ट्रैक, हाइवे की झाड़ी, कूड़े के ढेर सरीखे कई ऐसे पॉइंट हैं जहां पुरुष से अधिक महिलाओं की अज्ञात लाशें मिल रही हैं।

 

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!