उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दसवीं मोहर्रम के जुलूस के ऑनलाइन मॉनिटरिंग।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दसवीं मोहर्रम के जुलूस के ऑनलाइन मॉनिटरिंग।
==============================
सुशील कुमार शुक्ल
जिला संवाददाता तीखी आवाज, लखनऊ


____________________________________
लखनऊ में दसवीं मोहर्रम पर शिया समुदाय की ओर से अरसे का जुलूस नाजिम साहब के इमामबाड़े से निकलकर कर्बला तालकटोरा जाएगा। इसको लेकर शहर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जुलूस मार्ग की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के साथ ही पुलिस टीम साथ साथ चल रही है। इसी बीच अलीगंज पुरानिया क्रॉसिंग के पास एक ताजिया में हाईटेंशन लाइट से छू जाने पर आग लग गई। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। दसवीं मोहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय द्वारा असरे का जुलूस नामिज साहब के इमामबाड़ा (विक्टोरिया स्ट्रीट) निकट चौकी पाटन आला थाना चौक से प्रारंभ होकर मेफेयर तिराहा, नखास तिराहा,तुड़ियागंज, बिल्लौचपुरा, बाजार खाला थाने के सामने से हैदरगंज तिराहा, बुलाकी अड्डा, एवं रेडी तिराहा थाना क्षेत्र बाजार खाला से होते हुए कर्बला तालकटोरा पहुंच कर समाप्त होगा। दूसरी तरफ महानगर और तेलीबाग में ताजिया दफनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *