*जौनपुर: रोजगार मेला का आयोजन 25 जुलाई को*

*जौनपुर: रोजगार मेला का आयोजन 25 जुलाई को*

तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज, जौनपुर

 

*जौनपुर।* निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र. के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र शाहगंज के खण्ड विकास परिसर खुटहन में 25 जुलाई 2023 को प्रातः 10.00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी महेन्द्रा ऑटो मैनपावर, पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि., सनशाई मैन पावर सर्विस, निमसोन हर्बल प्रा.लि., ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक प्रा.लि., शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी सूर्या एलईडी बल्ब मैन्यूफेक्चरिंग, गुडविल इण्डिया मैनेंजमेंट ग्रुफ ऑफ कम्पनी आदि द्वारा सेल्स, मैनेजर, कम्प्यूटर आपेरटर, इलेक्ट्रिशियन आदि के पदों पर भर्ती करेंगी,
जिनकी शैक्षिक योग्यताः हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस के माध्यम से सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।
जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिये अभ्यर्थी समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आईडी प्रूफ व बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल के माध्यम से भी अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!