लूट की योजना बनाते समय पुलिस ने चार युवकों को तमंचा, कारतूस एवं चाकू के साथ किया गिरफ्तार :-

लूट की योजना बनाते समय पुलिस ने चार युवकों को तमंचा, कारतूस एवं चाकू के साथ किया गिरफ्तार :-
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
तीखी आवाज़
संवाददाता -प्रेम शर्मा
शाहगंज, जौनपुर
बृहस्पतिवार 20 जुलाई 2023
शाहगंज :कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चिरैया मोड़ के पास स्थित कटार नहर के समीप लूट की योजना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे चार लुटेरों को दबोच लिया |गिरफ्तार लुटेरों के पास से दो तमंचा ,कारतूस दो चाकू एवं आर्टिका कार बरामद किया |पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लुटेरों का चालान न्यायालय के लिए भेज दिया |आपको बता दें कि बुधवार को उपनिरीक्षक प्रभु नाथ यादव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चिरैया मोड़ के कटार नहर पुलिया के पास कुछ लुटेरे लूट की योजना बना रहे हैं |उक्त सूचना पर उपनिरीक्षक प्रभु नाथ यादव अपने हम राहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए चार लुटेरों को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा ,कारतूस दो चाकू एवं आर्टिका कार बरामद किया पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों की पहचान शैलेंद्र मौर्य पुत्र अच्छे लाल निवासी कादीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ ,ऋषभ यादव पुत्र रमेश यादव निवासी पवई थाना आजमगढ़, अर्पित मौर्य पुत्र बाबूराम निवासी अलीपुर, पवई थाना आजमगढ़ ,दीपक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी शहापुर थाना अलीपुर अंबेडकरनगर हुई पूछताछ में पता चला कि ए लोग लूटपाट की योजना बना रहे थे| कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चारों लुटेरों का चालान न्यायालय भेज दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *