जनपद स्तरीय संगोष्ठी संपन्न
जी-20 की मेजबानी गौरवान्वित करती है- गिरीश चंद्र यादव
डायट परिसर के सभागार में जनपद स्तरीय जी-20 जनभागीदारी शिक्षा संगोष्ठी संपन्न हुई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव रहे, आगमन पर डायट प्राचार्य डॉ राकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट मनीष कुमार सिंह एवं ए आर पी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री प्रशांत मिश्र ने बुके देकर स्वागत किया, कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई, बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा जी कीG20 की मेजबानी गर्व की बात है, उन्होंने जनपद में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु किये जा रहे, प्रयासों की सराहना कीlडायट प्राचार्य डा०राकेश सिंह ने अपने सम्बोधन में डाइट प्रांगण में भविष्य में खेल सुविधा प्रदान करने के लिए राज्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, उन्होंने जनपद को शीघ्र निपुण लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही/ पीपीटी के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग में किए जा रहे हैं सकारात्मक कार्यों का प्रदर्शन किया गया /जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने अपने संबोधन में कहां कि जनपद बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में सभी के सम्मिलित प्रयास से नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा, गोष्ठी में सभी खंड शिक्षा अधिकारी जिला समन्वयक, एसआरजी एवं आदि उपस्थित रहे/
