लखनऊ की निमिषा सोनकर बनीं मिसेज इंडिया 2025, सीजन 5

*लखनऊ की निमिषा सोनकर बनीं मिसेज इंडिया 2025, सीजन 5*

 

सुशील कुमार शुक्ला

लखनऊ

 

 

दिल्ली में आयोजित बी एंड बी मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया 2025 (सीजन 5) प्रतियोगिता में लखनऊ की डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की असिस्टेंट पीआरओ निमिषा सोनकर को मिसेज इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। निमिषा समाजसेवा, कविता और कुशल संचालन के लिए जानी जाती हैं। वे गरीब व जरूरतमंद मरीजों की मदद में हमेशा आगे रहती हैं। आयोजक प्रीति गुप्ता ने कहा, “निमिषा सोनकर जैसी महिलाएं समाज में प्रेरणा की मिसाल हैं, जो सौंदर्य और सेवा दोनों का संगम हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *