झाड़ फूंक की आड़ में बलात्कार करने वाले ढोंगी बलात्कारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार:-
——————————————————
तीखी आवाज़
संवाददाता – प्रेम शर्मा
शाहगंज, जौनपुर
शनिवार 26 अगस्त 2023
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकार शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पर झाड़ फूंक की आड़ में बलात्कार करने वाले नाम जद आरोपित को पुलिस ने मानिक कला हॉल्ट से शुक्रवार को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त जलील पुत्र खलील निवासी महरुपुर थाना खेतासराय को जेल भेज दिया!