चीनी के बढ़ते दाम पर फेसबुक पोस्ट करना लेखपाल को पड़ा भारी, निलंबित

*चीनी के बढ़ते दाम पर फेसबुक पोस्ट करना लेखपाल को पड़ा भारी, निलंबित*

*******************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर के शाहगंज तहसील में चीनी के बढ़ते दामों को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करना एक लेखपाल को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए लेखपाल अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सोमवार को हुई इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

 

अशोक कुमार यादव शाहगंज तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं और ग्राम बारा के हल्का इंचार्ज हैं। सोमवार को उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की। पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगी।

 

मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की। इसके बाद अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तहसील में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!