*प्रतापगढ़ पट्टी सीएचसी का मंडलीय टीम ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर लगाई फटकार* 

*प्रतापगढ़ पट्टी सीएचसी का मंडलीय टीम ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर लगाई फटकार* 

*दवा वितरण, अभिलेख और पैथोलॉजी व्यवस्था की जांच, सुधार के दिए निर्देश*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। जिले के सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी का गुरुवार को प्रयागराज मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. राजेश कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्टाफ की उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव, दवा वितरण व्यवस्था तथा पैथोलॉजी लैब का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दवा वितरण एवं अभिलेखों के

रखरखाव में कुछ कमियां मिलने पर एडी स्वास्थ्य ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए कहा। मंडलीय निरीक्षण टीम में अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. राजेश कुमार, डिविजनल पीएम हरीश सक्सेना तथा लॉजिस्टिक्स मैनेजर दिनेश शामिल रहे। इस दौरान सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.पी. भारती, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. अखिलेश जायसवाल, डॉ. राकेश कुमार सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। मीडिया से बातचीत में एडी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई हैं, जिन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!