*प्रतापगढ़ थाना नवाबगंज पुलिस ने किया गया सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा।*

*प्रतापगढ़ थाना नवाबगंज पुलिस ने किया गया सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा।*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जनपद में अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस ने एक बड़ी और सराहनीय सफलता हासिल करते हुए जमीनी विवाद में सुपारी लेकर की गई योजनाबद्ध हत्या का खुलासा कर दिया है। इस पूरे खुलासे में थाना नवाबगंज के प्रभारी संतोष कुमार सिंह की तेज कार्यशैली, सूझबूझ और अपराधियों पर मजबूत पकड़ साफ देखने को मिली है।

*कप्तान के निर्देशन में थानाध्यक्ष की मजबूत रणनीति।*

जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में संतोष कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ हत्या जैसे गंभीर अपराध का सफल अनावरण कर पुलिस की कार्यकुशलता का मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

*अपराधियों की साजिश पर थानाध्यक्ष की सटीक पकड़।*

01 फरवरी 2026 को हुए हत्या कांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। मृतका उर्मिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए संतोष कुमार सिंह ने बिना समय गंवाए जांच की कमान संभाली और लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र तथा रणनीतिक कार्रवाई के जरिए मात्र कुछ ही समय में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने कंदई मोड़ के पास घेराबंदी कर तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में सुपारी लेकर हत्या करने की पूरी साजिश का खुलासा किया।

*सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता की हो रही सराहना।*

जांच के दौरान संतोष कुमार सिंह ने बेहद बारीकी से केस की कड़ियों को जोड़ा। अभियुक्तों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए सटीक समय पर गिरफ्तारी कर यह साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितनी भी साजिश रच लें, थाना नवाबगंज पुलिस की पकड़ से बचना मुश्किल है।

*बड़ी बरामदगी से मजबूत हुआ केस।*

पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा सुपारी की रकम से संबंधित नकदी भी बरामद की है, जिससे केस और मजबूत हुआ है। इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जनता में बढ़ा भरोसा, अपराधियों में दहशत थाना नवाबगंज क्षेत्र में संतोष कुमार सिंह की कार्यशैली को लेकर जनता में काफी भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता और तत्परता से अपराधियों के हौसले पूरी तरह पस्त हो रहे हैं। इस सफल खुलासे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि थाना नवाबगंज पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *