*खेत बचाओ-विकसित कृषि संकल्प अभियान*
*किसानों को किया गया जागरूक, उन्नतशील बीज किट का वितरण*
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ /बदलापुर (जौनपुर)। कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत “खेत बचाओ-विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत ग्राम पंचायत पूरा रजवार एवं महमूदपुर में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान पूरा रजवार अशोक सिंह एवं ग्राम प्रधान महमूदपुर संजय सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कृषि विभाग से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी तथा उन्नतशील बीज किट का वितरण किया।

कार्यक्रम में पी.पी. एडीओ बदलापुर अंकित कुमार सिंह, नंदकिशोर, सुनील कुमार सिंह, तकनीकी सहायक विजय कुमार मणि, एटीएम अनिल कुमार एवं एटीएम संतोष सरोज उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को भूजल संरक्षण, फसलों की आवश्यकता के अनुसार समुचित सिंचाई, संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा नाइट्रोजन उर्वरकों का सीमित एवं वैज्ञानिक उपयोग करने की सलाह दी।

दोनों जगह में आयोजित कार्यक्रम में विशंभर नाथ पांडे,राम प्रसाद सिंह, राम लखन सिंह, भगवती सिंह, मनोज सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, अवधेश सिंह, झिंगुरी, उदय प्रताप, दलसिंगार, संदीप, जयप्रकाश, हरिलाल पाल , ओमप्रकाश ब्रजनाथ , शकुंतला, पुष्पा,राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।
पूरा रजवार में कार्यक्रम सायं 4 बजे तथा महमूदपुर में सायं 6:30 बजे संपन्न हुआ।
