लखनऊ में भीषण अग्निकांड, 15 की मौत

*लखनऊ में भीषण अग्निकांड, 15 की मौत*

*उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक दो मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं।*

🔥*जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में आग फैलने के बाद कई छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक छात्र ने पहले फ्लोर से कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन नीचे लगी ग्रिल पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।*

*मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी लगाया गया है। SDRF और NDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।*

*फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पिछली दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों और शवों को बाहर निकालना शुरू किया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस कम पड़ने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अतिरिक्त एम्बुलेंस भेजने के निर्देश दिए हैं।*

 

*घटनास्थल पर मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी आंखों के सामने लाशों को निकलते देखा है।”*

 

*प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट रहे हैं।*

 

*जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसके बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक संचालित हैं। दूसरे फ्लोर पर ‘लर्निंग स्पेस’ नाम की लाइब्रेरी/कोचिंग और ‘हेड हॉपर स्टूडियो’ संचालित होता है, जहां 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम किया जाता है।*

 

*प्रारंभिक आशंका है कि बेसमेंट में लगी एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।*

 

*राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।*

 

*बच्चों की लाश निकलते देख भावुक हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *