*उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लिव– इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या*

*उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लिव– इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या*
==============================
सुशील कुमार शुक्ला
जिला संवाददाता तीखी आवाज लखनऊ


लखनऊ में प्रेमी लिव–इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी। फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई थी। फिर 9 महीने से फ्लैट में साथ रह रहे थे। गुरुवार को दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद प्रेमी ने उसको गोली मार दी। इसके बाद फ्लैट का दरवाजा बंद किया और बाहर चला गया। वारदात का पता 10:00 बजे चला जब कैंट इलाके में रहने वाली युवती के मां-बाप फ्लैट पहुंचे। वहां कमरे में खून से लथपथ बेटी का शव पड़ा हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्विलांस की मदत से फ्लैट के पास से ही आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने हत्या की वजह पूछी तो कहा,”उसने अपने तलाक और एक बच्ची की बात छिपाई थी। इसलिए, उसके दिल और दिमाग में गोली मारी। पूरी वारदात सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइस क्रिस्टल अपार्टमेंट की है। यहां फ्लाइट नंबर 203 में रिया और ऋषभ लिव–इन मैं रहते थे। एडीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि ऋषभ सिंह प्रतापगढ़ का रहने वाला है। रिया का तलाक हो चुका था। उसके एक बेटी प्रिंसी है। जिसे उसने कैंट स्थित अपने मायके में छोड़ दिया था। रिया नवंबर 2022 से ऋषभ के साथ लिव–इन में रह रही थी। उसके तलाकशुदा होने की जानकारी ऋषभ को नहीं थी। मगर हाल में ही ऋषभ को इसके बारे में पता चल गया। इसके बाद दोनों के बीच में विवाद होने लगा। वही ऋषभ को शक था कि आजकल रिया का किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दोपहर दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। पहले मारपीट हुई। इसके बाद ऋषभ ने रिया को गोली मार दी। फिर घर का दरवाजा बंद कर अपार्टमेंट के आसपास ही घूमता रहा। इधर, परिजन बेटी को फोन कर रहे थे, जब काफी देर तक फोन रिसीव नहीं हुआ, तो फ्लैट पहुंचे। दरवाजा खोलकर अंदर गए तो बेटी की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस पहुंची। क्योंकि ऋषभ फ्लैट से गायब था। इसलिए सीधा सा खुशी पर गया। पुलिस ने उसे थोड़ी ही देर में पकड़ लिया। पूछताछ में ऋषभ ने पुलिस को बताया कि वह एमएससी करने के बाद बेरोजगार था। रिया ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। वह मेकअप आर्टिस्ट थी। सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद मुलाकात हुई। फिर लिव–इन मैं रहने लगे थे। लेकीन, तब उसको रिया की पुरानी जिंदगी के बारे में नहीं पता था। रिया ने भी कोई जानकारी नहीं दी थी। ऋषभ ने बताया कि पिछले दिनों ही रिया के तलाकशुदा होने की बात पता चली। फिर मालूम हुआ कि उसके पास एक बेटी भी है। यह बात उससे रिया ने छुपी थी। इसके चलते भरोसा टूट गया था। हाल में मुझे पता चला कि वो एक और लड़के को डेट कर रही हैं। पुलिस से हत्या की बात कबूल करते हुए ऋषभ ने कहा कि मेरे दिमाग पर पता नहीं क्या फितूर चढ़ा की हत्या कर दी। मुझे पता था कि पुलिस इसका पता लगा लेगी। इसके चलते भाग नहीं और अपार्टमेंट को बाहर से बंद करके आसपास ही घूमता रहा। मोबाइल भी बंद नहीं किया। फ्लैट के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि रिया के फ्लैट में चली गोली की आवाज सुनाई नहीं दी। लोगों का कहना है कि इतनी तेज आवाज में टीवी चल रही थी कि घर में क्या हो रहा , कुछ पता नहीं चला। इससे पुलिस अंदाज लग रही है कि ऋषभ ने घर में रिया से होने वाले विवाद और गोली की आवाज बाहर न जाए, इसके लिए टीवी की आवाज बढ़ा दी होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घर से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 315 बोर के तमंचे से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी से घटना में इस्तेमाल तमंचे के बारे में जानकारी जुटाना की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *