अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में हुआ भव्य आयोजन

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में हुआ भव्य आयोजन*

 

*योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का दिया गया संदेश, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर/जौनपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय जमऊपट्टी, फिरोजपुर, रतासी, मेढ़ा तथा कछौरा बदलापुर खुर्द बीरभानपुर में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय जमऊपट्टी में ग्राम प्रधान लालदेव यादव, मेढ़ा में ग्राम प्रधान हुकुम यादव तथा फिरोजपुर में प्रधानाध्यापिका पुष्पा गुप्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय जमऊपट्टी के प्रधानाध्यापक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। ग्राम प्रधान लालदेव यादव ने लोगों से नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

 

इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय मेढ़ा के प्रधानाध्यापक समरजीत तिवारी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। ग्राम प्रधानपुर रजवार अशोक सिंहने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वज्रासन एवं शीर्षासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया और उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी सहभागिता निभाई। उपस्थित लोगों ने योग के विभिन्न तरीकों को जाना तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर सहायक अध्यापक रामजी राम,

अशोक कुमार गुप्ता( प्रधानाध्यापक)

अनिल कुमार सिंह ,हरिनाथ यादव, विजय प्रकाश, सुबाष कुमार निषाद, गुलाब चंद्र गुप्ता, चौधरी रजक(ग्राम प्रधान)

विनोद कुमार गुप्त (प्रधानाध्यापक)

अनीता यादव, उषा मौर्या, प्रमिला यादव,प्रदीप सरोज, राजबहादुर यादव, संतोष शुक्ला, उदयभान मौर्य सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!