जौनपुर: नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत, सहेली घायल

*जौनपुर: नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत, सहेली घायल*

********”************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जालकपुर घाट पर नहाने गई छह सहेलियों में से दो किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में एक अन्य किशोरी घायल हो गई।

 

ग्राम प्रधान त्रिषिराज यादव के अनुसार, पनिहरियां पुरवा की छह किशोरियां शिव मंदिर के पास स्थित घाट पर स्नान करने गई थीं। इसी दौरान 16 वर्षीय पिंकी उर्फ गुड़िया और 17 वर्षीय शिवांगी गहरे पानी में डूब गईं। दोनों को बचाने की कोशिश में गुंजा (17) भी घायल हो गई।

 

ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य कर किशोरियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पिंकी और शिवांगी की मौत हो चुकी थी। घायल गुंजा का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और मृतक किशोरियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!