स्वर्ण कारोबार पर संभावित सख्ती से व्यापारी चिंतित, राहुल सेठ ने पीएम से की संतुलित नीति की मांग

*स्वर्ण कारोबार पर संभावित सख्ती से व्यापारी चिंतित, राहुल सेठ ने पीएम से की संतुलित नीति की मांग*

प्रेम शर्मा

जौनपुर लेदुका बाजार के स्वर्ण व्यापारी एवं समाजसेवी राहुल सेठ ने देश की आर्थिक नीतियों को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े करोड़ों लोगों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए संतुलित नीति बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा राष्ट्रहित में सरकार के साथ खड़ा रहा है और देश की आर्थिक मजबूती के लिए उठाए गए हर सकारात्मक कदम का सम्मान करता है।

 

राहुल सेठ ने कहा कि यदि सरकार अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोने की खपत और बिक्री को लेकर कोई विशेष नीति लागू करने पर विचार कर रही है, तो उसके दूरगामी प्रभावों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि यदि लंबे समय तक स्वर्ण कारोबार पर किसी प्रकार की रोक या प्रतिबंध जैसी स्थिति बनी, तो इससे ज्वेलरी उद्योग से जुड़े लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो सकती है।

 

उन्होंने बताया कि स्वर्ण व्यवसाय केवल बड़े व्यापारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे छोटे कारीगर, सुनार, आर्टिसन, डिजाइनर, दुकान कर्मचारी, पैकेजिंग और परिवहन से जुड़े लोग भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सख्ती का असर सीधे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

 

राहुल सेठ ने प्रधानमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार ऐसी व्यावहारिक और संतुलित नीति तैयार करे, जिससे एक ओर राष्ट्रीय हित सुरक्षित रहे और दूसरी ओर स्वर्ण उद्योग से जुड़े लोगों के रोजगार और आर्थिक स्थिरता पर कोई संकट न आए।

 

उन्होंने कहा कि स्वर्ण व्यापार भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था दोनों क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *