*भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहें: जौनपुर में गूंजे नारों के बीच निकली जन जागरण यात्रा*

*भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहें: जौनपुर में गूंजे नारों के बीच निकली जन जागरण यात्रा*

जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर समाज को जागरूक करने और संगठित करने के उद्देश्य से भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ने भव्य जन जागरण यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सैकड़ों मोटरसाइकिलों और व चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ शुरू हुई और कई पड़ावों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई।

जन जागरण यात्रा की शुरुआत संस्था के केंद्रीय कार्यालय समसपुर खपरहा से हुई। प्रातः 10:00 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने तिरंगा झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा जैसे ही कलेक्ट्रेट के करीब पहुंची, यह पदयात्रा में परिवर्तित हो गई। हजारों लोग “भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहें” के नारों के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में उत्साह और जोश का माहौल था।

मुख्यमंत्री को सौंपा गया सात सूत्रीय ज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने से पहले इसे पढ़कर सुनाया गया। ज्ञापन में समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने के विभिन्न बिंदुओं को शामिल किया गया।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें जौनपुर प्रभारी प्रेमशंकर शर्मा, भदोही प्रभारी लक्षणधारी शर्मा, मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा,जिला अध्यक्ष भदोही कैलाश शर्मा, पंचम राम शर्मा, सैलून संघ अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सुजानगंज ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मुंगरा बादशाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, डॉ. बीके शर्मा, तहसील अध्यक्ष बदलापुर श्याम बहादुर शर्मा, एडवोकेट राममूर्ति शर्मा और एडवोकेट सुजीत कुमार शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति का यह आयोजन समाज को जागरूक और संगठित करने के साथ ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *