*प्रतापगढ़ के नए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने संभाला कार्यभार*

*प्रतापगढ़ के नए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने संभाला कार्यभार*

 

*पूर्व जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी भी रहे उपस्थित*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ के नवागत जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार को कोषागार कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी से डबल लॉक का चार्ज लिया। इस अवसर पर उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी भी ली। मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी अनामिका सिंह सहित अन्य अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से गोरखपुर के निवासी हैं और उन्होंने आईआईटी रुड़की से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। वे वर्ष 2016 में आईएएस सेवा के लिए चयनित हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने गाजीपुर में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट, कुशीनगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर में मुख्य विकास अधिकारी और मेरठ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दी हैं। हापुड़ में जिलाधिकारी के पद पर रहते हुए भी उन्होंने महत्वपूर्ण प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया है। जिलाधिकारी पाण्डेय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप टीम भावना से कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रशासन में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात भी कही। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नैन्सी सिंह समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *