*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरंग लादकर जा रहे ट्रेलर ड्राइवर को रोककर किया हमला*

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरंग लादकर जा रहे ट्रेलर ड्राइवर को रोककर किया हमला*

 

 *पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार, जांच में जुटी पुलिस*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के वाराणसी सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढखवा बाज़ार में मोरंग लादकर जा रहे ट्रेलर ड्राइवर की गाड़ी के आगे कुछ लोगों ने दूसरा वाहन खड़ा कर उसे रोक लिया। उसे वाहन से उतारकर जमकर मारा पीटा। घटना से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। इससे यहां अफरा तफरी मच गई।बताया गया है कि सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना क्षेत्र के बड़ा गाँव निवासी सुनील यादव पुत्र मुट्टूर यादव ट्रक ड्राइवर है। वह ट्रेलर लेकर मोरंग लादने गया था। सोमवार को सुबह व मोरंग लादकर वापस लौट रहा था। आरोप है कि उसे ढखवा बाज़ार के निकट दूसरे ट्रेलर ड्राइवर के साथ आए पांच लोगों ने गाड़ी खड़ी कर रोक लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने आवागमन चालू कराया। इस मामले में पीड़ित ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि मौके पर पहुंचे। एक और ट्रक ड्राइवर द्वारा बताया गया। इन्हीं लोगों द्वारा जौनपुर जिले के धनिया मऊ बाजार में ट्रक रोक के मारा पीटा गया था। और मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया था। पुलिस सभी प्रकरणों की जांच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *